MY CARRY BAG← Front Page

Terms & Conditions

1. सेवा का स्वरूप

MY CARRY BAG Printed Non-Woven Carry Bag के लिए Business Partner network, shop requirement, order coordination और delivery support की व्यवस्था प्रदान करता है। Website या CRM पर online payment स्वीकार नहीं किया जाता।

2. Business Partner की भूमिका

District और Tahsil Business Partner अपने निर्धारित क्षेत्र में shop visit, सही shop details, carry bag requirement और order information Company तक पहुँचाएँगे। Partner Company का कर्मचारी, मालिक या कानूनी प्रतिनिधि नहीं है।

3. Order की पुष्टि

Carry Bag type, quantity, size, design verification code, amount और delivery details की जाँच के बाद ही order आगे भेजा जाएगा। Order confirm और lock होने के बाद Tahsil Partner उसे देख सकता है, लेकिन उसमें परिवर्तन या दोबारा submit नहीं कर सकता। आवश्यक स्थिति में केवल Company Admin order edit या cancel कर सकता है।

4. Design और Manufacturing

Customer द्वारा approved design verification code के आधार पर order manufacturing unit को भेजा जाता है। Approval के बाद logo, spelling, colour या design में गलती की जिम्मेदारी सीमित होगी। Manufacturing, printing, packing और dispatch उपलब्ध third-party manufacturing unit द्वारा किया जा सकता है।

5. Delivery

Production load, raw material availability, transport, प्राकृतिक परिस्थिति या अन्य व्यावहारिक कारणों से dispatch और delivery समय बदल सकता है। उपलब्धता होने पर packing/dispatch की जानकारी साझा की जाएगी।

6. Payment संबंधी नियम

Website और CRM पर payment gateway, QR code या online payment collection उपलब्ध नहीं है। किसी District या Tahsil Partner को cash, advance या उसके व्यक्तिगत account में payment न दें। केवल Company द्वारा लिखित रूप में साझा official payment instructions मान्य होंगे।

7. Commission

Commission केवल Company के लागू नियमों और Successfully Delivered & Paid order status के आधार पर निर्धारित होगा। Income examples केवल opportunity समझाने के लिए हैं; किसी निश्चित income या commission की guarantee नहीं है।

8. सही जानकारी और आचरण

Applicant और Partner सही जानकारी देंगे, customer data को गोपनीय रखेंगे तथा Company की अनुमति के बिना गलत rate, discount, delivery promise या income guarantee नहीं देंगे। गलत जानकारी, misuse या नियम उल्लंघन पर application reject अथवा account suspend किया जा सकता है।

9. परिवर्तन और संपर्क

MY CARRY BAG आवश्यकता के अनुसार इन शर्तों में बदलाव कर सकता है। नया version और Last Updated date इसी page पर दिखाई जाएगी। सहायता या शिकायत के लिए Company Admin अथवा MY CARRY BAG के official support channel से संपर्क करें।